रांची। बीआईटी, मेसरा के सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन फैसिलिटी (सीआईएफ) के “समर इंटर्नशिप प्रोग्राम–2026” का शुभारंभ 30 मई को संस्थान परिसर में हुआ। इसका उद्घाटन डीन ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन प्रोफेसर राजू पोद्दार, डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रोफेसर अशोक शरण और सीआईएफ के सेक्शन हेड प्रोफेसर शुभेंदु नास्कर ने संयुक्त रूप से किया।
यह ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम देशभर के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों एवं अनुसंधान तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से 76 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
इस अवसर पर प्रोफेसर राजू पोद्दार ने कहा कि सीआईएफ में उपलब्ध उन्नत उपकरण एवं उनके अनुप्रयोग उच्च स्तरीय अनुसंधान के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। विद्यार्थियों को अनुसंधान की नई दिशा प्रदान करते हैं।
प्रोफेसर शुभेंदु नास्कर ने बताया कि यह कार्यक्रम अब एक राष्ट्रीय वैज्ञानिक आयोजन का स्वरूप ले चुका है, जिसने देशभर के प्रतिभागियों को आकर्षित किया है। सीआईएफ लगातार विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रोफेसर अशोक शरण ने कहा कि सीआईएफ का यह विशेष कार्यक्रम प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, डेटा जनरेशन एवं डेटा इंटरप्रिटेशन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करता है, जो इसे अन्य संस्थानों के कार्यक्रमों से अलग एवं विशिष्ट बनाता है।
कार्यक्रम में धन्यवाद डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने किया। छात्रा समन्वयक सुश्री सोनल श्रुति ने संचालन किया। यह समर इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

