Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 30 मई, 2026 का राशिफल

मेष

सेहत अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार ख़ुशी लेकर आएगा। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना फ़ायदेमंद रहेगा।

वृष

बेहतर ज़िन्दगी के लिए सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून और शांत दिन का लुत्फ़ लें।

मिथुन

ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे नहीं दबाएं। थोड़ा आराम करें। बिना किसी की मदद के धन कमाने में सक्षम होंगे।

कर्क

मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। माता पक्ष से धन लाभ होने की पूरी संभावना है। दिन में भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं।

सिंह

व्यर्थ की चिंता और परेशानियां शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। सेहत पर ध्‍यान दें।

कन्या

भागदौड़ भरे दिन के बावजूद सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। धन सरक जाएगा। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। अपना समय बर्बाद नहीं करें। पछतावा होगा।

तुला

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक

गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरते की जरूरत है। धन लाभ होने की संभावना बन रही है, लेकिन गुस्से पर कन्ट्रोल करें। परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें।

धनु

पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से आपको बात करने की जरूरत है। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। कही घूमने जा सकते हैं।

मकर

कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूल परिणाम देने में सफल रहेंगे। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी की कमी नुक़सान पहुंचा सकती है।

कुंभ

बीमारी चिन्ता की वजह हो सकती है। मुसीबत के वक़्त परिवार से मदद और सलाह हासिल होगी। वैवाहिक तौर पर लंबे समय से नाराज हैं, तो हालात बेहतर हो सकते हैं।

मीन

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाई बहनों की मदद से आर्थिक लाभ मिल पाएगा। भाई बहनों की सलाह लें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को ख़ुश रखेंगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *