विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही बालू चोरी का मामला सामने आया है। मामले में 15वें योजना अध्यक्ष रामअवध राम उर्फ छोटु ने बिशुनपुरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड क्षेत्र की बिशुनपुरा पंचायत में 15वें वित्त योजना से सड़क बन रही है।
जानकारी के अनुसार, विनोद रजवार के घर से अरविंद मेहता के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कराया जाना है। सड़क ढलाई कार्य के लिए निर्माण स्थल पर बालू गिराया गया था, ताकि समय पर कार्य शुरू हो सके।
बुधवार सुबह जब मजदूर एवं पंचायत प्रतिनिधि कार्यस्थल पहुंचे, तब वहां रखे बालू में से करीब 10 ट्रिप बालू गायब मिला। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों ने रातों-रात बालू की चोरी कर ली।
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। योजना अध्यक्ष रामअवध राम उर्फ छोटु ने कहा कि सरकारी विकास योजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री की चोरी बेहद गंभीर मामला है।
इससे सरकारी राशि का नुकसान होने के साथ-साथ गांव के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। हालांकि, कुछ असामाजिक तत्व विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
बालू चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को जल्द कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरा हो सके।
इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने भी पंचायत क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने एवं सरकारी योजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रशासन से की है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

