नावाडीह में अवैध आरा मशीन संचालन का आरोप

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बरडीहा प्रखंड के नावाडीह गांव में कथित रूप से अवैध आरा मशीन का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई महीनों से यहां अवैध तरीके से इमारती लकड़ियों की चिराई की जा रही है! इससे वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार विशुनपुरा निवासी एक व्‍यक्ति द्वारा दिन के समय विभिन्न क्षेत्रों से लकड़ियां एकत्रित की जाती हैं और रात के अंधेरे में अवैध आरा मशीन पर दर्जनों बोटा लकड़ियों की चिराई की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य लंबे समय से लगातार जारी है, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय मिलीभगत के कारण अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में वन संपदा का तेजी से दोहन होता रहेगा। लोगों ने वन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर संबंधित वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) से संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि अवैध आरा मशीन संचालन की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। जांच के दौरान यदि अवैध संचालन की पुष्टि होती है तो वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *