सीसीएल ने शुरू की ‘वॉर अगेंस्ट वेस्टेज’ मुहिम

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल ने ‘वॉर अगेंस्ट वेस्टेज’ स्लोगन के साथ नई मुहिम का शुभारंभ कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने 26 मई को किया।

मौके पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, सीसी एवं जनसंपर्क के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता की उपस्थिति रही।

इस मुहिम के तहत आज ‘स्‍वीच ऑफ, सेव ऑन’ पटिका का विमोचन किया गया। इसे मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में लगे हर एक बिजली स्वीच बोर्ड के नीचे लगाए जाएंगे, जिससे कर्मी बिजली बचत के लिए प्रेरित होंगे।

सीसी एंड पीआर विभाग के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ‘वॉर अगेंस्ट वेस्टेज’ के तहत इन गिलहरी प्रयासों को जीवनशैली का अंग बनाने से ना सिर्फ ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ि‍यों तक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का सकारात्मक संदेश पहुंच सकेगा।  

सीसीएल पानी, खाना और ईंधन बचाने जैसी कई पहलें शुरू कर चुका है। इन पहलों के अंतर्गत सीसीएल के कर्मी स्वेछा से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार पूलिंग, मोटरसाइकिल पूलिंग और साइकिल से कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में सक्रिय योगदान देते हुए समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230