झामुमो ने पदधारी और कार्यकर्ताओं को दी एसआईआर की जानकारी

झारखंड राजनीति
Spread the love

गुमला। झामुमो के केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदधारियों एवं सभी बूथ लेवल एजेंट की बैठक गुमला के अरमई स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में 26 मई को हुई। उक्त बैठक में पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इसके क्रियान्वयन के तरीके बताए।

श्री पांडेय के द्वारा संगठन को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

उक्त बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक जिगा सुशरण होरो, जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण तिर्की, केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर, कलिस्ता बरवा,   संजीव उरांव, शशि साहू, नुरुल होदा, जिला समिति के आरिफ अंसारी, रंजीत सिंह सरदार सहित पदधारी, नेता एवं कार्यककर्ता शामिल हुए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *