संजय यादव
देवघर। सौरभ कुमार भुवानिया ने देवघर जिला के 48वें उपायुक्त के रूप में निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री भुवानिया ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला का भव्य और बेहतर आयोजन पहली प्राथमिकता होगी, ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया जा सके, ताकि श्रद्धालु बाबाधाम देवघर कांवर यात्रा पश्चात एक सुखद अनुभूति लेकर घर वापस जाय। इससे राज्य सरकार की छवि एवं गरिमा को और भी ऊंचाई मिले।
उपायुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आमजनों के अलावा सभी स्टेक होल्डर, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो, ताकि एक बेहतर प्रशासनिक माहौल में सभी कार्य संपन्न होता रहे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

