Ranchi: नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट का दिया ऑफर, इस तारीख तक भुगतान करने वालों को मिलेगा लाभ

झारखंड
Spread the love

रांची। अच्छी खबर आई है, रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स भुगतान करने वाले करदाताओं को बड़ी राहत दी है।

निगम की ओर से घोषणा की गई है कि जो नागरिक 30 जून तक अपना होल्डिंग टैक्स एकमुश्त जमा करेंगे, उन्हें देय कर राशि पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।

निगम ने नागरिकों से समय पर टैक्स भुगतान कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार टैक्स संग्रह को बढ़ावा देने और लोगों को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह विशेष छूट योजना लागू की गई है।

निगम का कहना है कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टैक्स भुगतान की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के आसानी से भुगतान कर सकें।

नगर निगम ने बताया कि नागरिक मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट, आधिकारिक वेबसाइट, जन सुविधा केंद्र और डोर टू डोर कलेक्शन सुविधा के माध्यम से टैैक्स जमा कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप के माध्यम से भुगतान करने के लिए नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से स्मार्ट रांची ऐप डाउनलोड करना होगा।

ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद होल्डिंग टैक्स विकल्प चुनना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप चैटबोट के जरिए होल्डिंग नंबर दर्ज कर बकाया राशि देखी जा सकती है।

और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। भुगतान के बाद डिजिटल रसीद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा व्हाट्सएप चैटबोट सेवा का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए नागरिकों को 8986627070 नंबर सेव कर हाय या जोहार लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद निर्देशों का पालन करते हुए सीधे ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्रापर्टी टैक्स भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। वेबसाइट पर जाकर संपत्ति कर भुगतान करें।

विकल्प चुनकर होल्डिंग नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करने होंगे। इसके बाद भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ऑफलाइन भुगतान के लिए नगर निगम कार्यालय और डोरंडा कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्रों में भी व्यवस्था की गई है।

वहीं निगम द्वारा अधिकृत एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्राहक घर-घर जाकर भी टैक्स संग्रह कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *