डालसा सचिव ने किया प्रोबेशन होम का निरीक्षण, बीमार महिलाओं की मांगी सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। डालसा सचिव राकेश रौशन ने स्वयं 24 मई, 2026 को प्रोबेशन होम का औचक निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रोबेशन होम में 26 महिलाएं एवं बच्चियां थी। सभी से एक-एक करके बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 18 साल से उपर 20 महिलाएं प्रोबेशन होम में रह रही है। कुछ महिलाएं मानसिक रूप से बीमार हैं। उन सभी की सूची डालसा सचिव ने प्रोबेशन ऑफिसर से मांग की है, जिससे उन्हें संबंधित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जायेगा।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ महिलाओं को उनके घरवाले छोड़कर चले गये है। उनका घर का पूरे पते के साथ लिस्ट मांगा गया है, जिससे उन महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाने की कार्रवाई की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ बच्चियों की पढ़ाई एक साल से छूटी हुई है। उनकी भी लिस्ट की मांग की गई है, जिससे की उन बच्चियों को आगे की पढ़ाई के लिए उचित कार्रवाई की जायेगी।

निरीक्षण के क्रम में खाने की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की भी जांच की गयी। आगे डालसा टीम के द्वारा प्रोबेशन होम में लगे कैमरे की जांच की गई, जिसमें सभी कैमरा सही पाया गया।

डालसा के टीम में डालसा सचिव राकेश रौशन एवं डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230