सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर राढ़हा पुल के समीप एक बड़ा सड़क हादसा रविवार को हो गया। कोयला लादकर जा रहा एक एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर (जेएच02 एवी-5241) है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से पतरातू की ओर जा रहा था। राढहा पुल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया।
हादसे के बाद ट्रक पर लदा भारी मात्रा में कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
दुर्घटना में चालक और खलासी को हल्की चोटें आने की सूचना है। सूचना मिलने पर पिठोरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यातायात को सुचारु कराने में जुट गई है।
सड़क पर बिखरे कोयले और पलटे ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

