पिठोरिया। पिठोरिया में देवाधिदेव महादेव की आराधना और लोकआस्था का प्रमुख पर्व मंडा पूजा का शुभारंभ बुधवार से हो गया। 14 दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
पर्व के तीसरे दिन दिन पुजारी पाहन द्वारा विधि-विधान से घरदेवती की पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान परंपरा के अनुसार मुर्गा की बलि भी दी गई। पूजा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मंडा पूजा समिति की ओर से बताया गया कि 28 मई को पूलकुंदी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और 29 मई को झूलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दोनों आयोजनों को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण परंपरा और संस्कृति से जुड़ा यह पर्व हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पिठोरिया के मंडा पूजा में कांके, ठाकुरगांव, बुढ़मू, रातू और अन्य थाना क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु मंडा पूजा देखने आते हैं।
पिठोरिया के लोहड़िया टोला में मंडा पूजा की शुरुआत नागवंशी महाराजा दृपनाथ शाहदेव के द्वारा जयमंगल सिंह को पिठोरिया का फ्रंटियर गार्ड बनाने के साथ शुरू हुआ। इस प्रकार 200 वर्षों नियमित इस पूजा का आयोजन होते आ रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, महामंत्री राम प्रसाद गोप और कोषाध्यक्ष विक्की अहीर की टीम के द्वारा पूजा के निमित्त सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच दायित्वों का निर्धारण कर दिया गया है। मध्य प्रदेश जितेंद्र साहू ने बताया कि सुरक्षा और शांति के साथ त्योहार को संपन्न कराना समिति का मुख्य उद्देश्य है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

