- डीईओ और डीएसई ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा कैसर रजा और जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। पठन-पाठन और मूलभूत सुविधाओं की जांच की।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा ने सर्वप्रथम पी.एम.श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाटा का निरीक्षण किया। यहां सभी शिक्षकों की उपस्थिति पाई गई। मीनू के अनुसार चावल, दाल एवं आलू पत्तागोभी की सब्जी बनाया गया था। पेयजल की सुविधा उपलब्ध थी, परंतु शौचालय चालू स्थिति में नहीं पाए गए।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सहायक शिक्षक संजय कुमार दूबे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, मीरा कुमारी, निर्मला कुमारी, रंजु कुमारी एवं राज कुमार मेहता द्वारा पाठ योजना संधारित नहीं किया जा रहा है। संबंधित शिक्षकों को पाठ योजना से संबंधित साक्ष्य के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक के माध्यम से स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण तिथि को पाठ योजना संधारित नहीं करने वाले शिक्षकों का निरीक्षण तिथि का एक दिन का वेतन स्थगित किया गया। प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों को प्रतिदिन पाठ-योजना तैयार कर कक्षा संचालन करने की बात कही गई।
रा०कृत +2 उच्च विद्यालय मेराल में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित पाये गयें। विद्यालय में पेयजल की सुविधा उपलब्ध थी, परंतु शौचालय चालू स्थिति में नहीं मिला। विद्यालय में काफी गंदगी पाई गई।
साथ ही, विद्यालय परिसर में स्थित कुछ भवन काफी जर्जर स्थिति में पाए गए, जिन्हें प्रधानाध्यापक को संबंधित कनीय अभियंता से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए हटाने एवं विद्यालय में समुचित साफ सफाई एवं रंग रोगन कराने का निर्देश दिया गया।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन, नगर उंटारी कवि में सभी शिक्षा एवं शिक्षा क्षेत्र कर्मी उपस्थित पाए गए। पेयजल के सुविधा उपलब्ध थे, परंतु शौचालय चालू स्थिति में नहीं पाई गई। विद्यालय के छात्र द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट निर्गत करने के नाम पर अवैध राशि की वसूली की शिकायत उपायुक्त के समक्ष की गई थी। इसके संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसमें उत्क्रमित हाई स्कूल अखौरी तहले मंझिआंव एवं प्राथमिक विद्यालय दलको का शामिल था।
निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय दलको के प्रधानाध्यापक पर विद्यालय व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चलाने, विद्यालय में गंदगी पाए जाने, बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने एवं पठन-पाठन कार्य सुचारू रूप से नहीं चलाने के विरुद्ध स्पष्टीकरण किया गया।
झारखंड शिक्षा परियोजना अंतर्गत जिले के प्रखंड धुरकी, केतार, मेराल, बरडीहा, खरौंधी, मंझिआंव, कांडी एवं भवनाथपुर के बीपीओ/बीपीएम द्वारा अपने-अपने संबंधित क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ प्रखंडों के विद्यालयों में माह-अप्रैल में ईवीवी में छात्र उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी।
बाल संसद एवं एसएमसी की बैठक नियमित कराने और छात्र उपस्थिति में सुधार करने एवं मेन्यू के अनुसार एमडीएम देने के लिए निर्देशित किया गया। एमडीएम में अतिरिक्त पोषाहार की राशि के अभाव के कारण रागी लड्डु देना बंद पाया गया।
विद्यालय में साफ-सफाई की कमी पायी गई। विद्यालयों में चहारदिवारी की आवश्यकता की बात कही गई। प्रयास कार्यक्रम का अभिलेख विद्यालयों में नहीं पाये जाने पर खेद व्यक्त करते हुए अभिलेख संधारित करने का आदेश दिया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLKस्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

