रांची। प्रेमसंस मोटर्स ने उन सभी ग्राहकों के लिए एक विशेष ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया, जिन्होंने हाल ही में नई विक्टोरिस कार खरीदी है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना और उन्हें वाहन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना था।
इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों को विक्टोरिस के आधुनिक फीचर्स, बेहतर ड्राइविंग अनुभव एवं सुरक्षा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ग्राहकों को कार के बेहतर रखरखाव के लिए कार केयर किट के उपयोग एवं महत्व के बारे में भी बताया गया।
ड्रॉ में बरियातु निवासी श्रीमती नीतू सिन्हा विजेता बनी। उन्होंने अपनी विक्टोरिस कार मार्च महीने में डिलीवरी ली थी। विजेता बनने पर श्रीमती सिन्हा एवं उनके परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रेमसंस मोटर्स का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रेमसंस मोटर्स के सीएमडी पुनीत पोद्दार, जेएमडी अवध पोद्दार, डीवीपी सुखबीर सिंह, विवेक खत्री (एसएम, कांके) एवं राज कुमार (एसएम, बरियातु) उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

