- उपायुक्त व एसएसपी ने स्वयं चलाकर किया हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक का शुभारंभ
धनबाद। उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह में धनबाद पुलिस को मुख्यालय से प्राप्त 45 नई हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक का फीता काटकर एवं स्वयं चलाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि धनबाद पुलिस को 45 नई बाइक मिलने से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग और मजबूत होगी। खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, संवेदनशील इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, मजबूत और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस बल को नई तकनीक और संसाधनों से लैस किया जा रहा है।
कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में संचार व्यवस्था, निगरानी तंत्र और अन्य आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।
उपायुक्त ने कहा कि धनबाद की जनता का पुलिस प्रशासन पर अटूट विश्वास है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। आम लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि नई पेट्रोलिंग बाइक को जिले के विभिन्न थाना में भेजा गया है। इनका इस्तेमाल चौबीसों घंटे गश्त के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेज रेस्पॉन्स और बेहतर निगरानी के लिए आधुनिक वाहन बेहद जरूरी हैं और नई हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने बताया कि डायल 112 सेवा के रेस्पॉन्स टाइम के मामले में धनबाद पुलिस पूरे झारखंड में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। नई बाइक मिलने से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी। आपातकालीन सूचना मिलने पर पुलिस और तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार काम हो रहा है। इससे पहले पिछले वर्ष भी धनबाद पुलिस को 70 नई पेट्रोलिंग बाइक उपलब्ध कराई गई थी। इसके अलावा 50 सिटी हॉक्स बाइक और 40 बोलेरो वाहन भी पुलिस बल को दिए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि सभी वाहन आधुनिक जीपीएस सिस्टम, ब्लिंकर, सायरन और वायरलेस सेट जैसी सुविधाओं से लैस हैं। इन वाहनों के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम लगातार गश्ती टीमों की निगरानी कर सकता है, जिससे पुलिसिंग और अधिक प्रभावी बनेगी।
उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए धनबाद पुलिस लगातार आधुनिक संसाधनों और तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। आने वाले समय में भी पुलिस बल को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य जारी रहेगा।
वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों में उत्साह का माहौल देखा गया। नई बाइक के शामिल होने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की पहुंच और भी तेज एवं प्रभावी होगी।
मौक़े पर ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याक़ूब, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती, सार्जेन्ट मेजर विनोद कुजूर, सार्जेन्ट लक्ष्मण मेहता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

