कांग्रेस ने अमित रंजन तिवारी को बनाया जिला महासचिव

झारखंड राजनीति
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। कांग्रेस ने गढ़वा जिला कमेटी में बड़ा बदलाव करते हुए युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमित रंजन तिवारी को जिला महासचिव बनाया है। पार्टी की ओर से जारी नई पदधारियों की सूची में उनका नाम सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गयी।

जिला महासचिव बनाए जाने के बाद अमित रंजन तिवारी अब संगठन के विभिन्न विभागों एवं फ्रंटल संगठनों की गतिविधियों की निगरानी करेंगे। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अपनी नियुक्ति पर अमित रंजन तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और जनता की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्ला हक अंसारी के प्रति आभार जताया। कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *