श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद किया प्राप्त

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ रविवार को हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में श्री राधा रानी का दिव्य और अलौकिक श्रृंगार आकर्षक आभूषणों एवं मनोहारी पुष्पों से किया गया।

दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ महाप्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद प्रकाश अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, अजय अग्रवाल के सौजन्य से मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, जलजीरा शर्बत एवं सत्तू पानी का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित लगभग 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।

भजन संध्या कार्यक्रम में ट्रस्ट के गायक मनीष सोनी ने सुमधुर एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद सामूहिक रूप से महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह से ही भक्‍तों का तांता लगा रहा। लगभग 3 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान के दर्शन किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डूंगरमल अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, निर्मल छावनिका, शिव भगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, संजय सर्राफ सहित अनेक श्रद्धालुओं का योगदान रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230