संजय यादव
देवघर। देवघर पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से इस नेटवर्क का संचालन हो रहा था। इससे जुड़े चार तस्करों को बाबा नगरी से गिरफ्तार किया गया।
मोहनपुर थाना को 17 मई की रात करीब 00:15 बजे सूचना मिली कि बंगाल से ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले कुछ व्यक्ति क्षेत्र में आए हुए हैं। बड़ा झरना खरगडीहा जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे एक कार एवं एक मोटरसाइकिल खड़ी है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर विधिवत छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बंगाल के बीरभूम जिला से ब्राउन शुगर सप्लाई करने शेख इस्ताजुल और मीर समद एक काले रंग की आई10 कार से मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय स्तर पर ब्राउन शुगर खरीदने नीरज कुमार महथा, रोहित कुमार एक मोटरसाइकिल से वहां मौजूद थे।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपियों के पास से दो पैकेट ब्राउन शुगर, नकद ₹1,49,300, पांच मोबाइल फोन एवं कांड में प्रयुक्त दो वाहन बरामद किए गए। चारों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में से दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास पाया गया।
पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि दुबराजपुर थाना क्षेत्र के ब्राउन शुगर सप्लायरों द्वारा बंगाल, झारखंड एवं बिहार सहित अन्य राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई की जाती है। सप्लाई किए गए ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर स्थानीय बाजारों में बेचा जाता था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

