सीआईपी के स्‍थापना दिवस पर प्रशिक्षण पुस्तिका का अनावरण

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान  के 109वें स्थापना दिवस पर प्रशिक्षण पुस्तिका ‘झारखंड में ग्रामीण समुदाय (जनजातीय) स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या जोखिम प्रबंधन प्रशिक्षण की प्रभावशीलता’ का स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की उपस्थिति में अनावरण किया गया। इसे संस्‍थान के मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्य विभाग ने तैयार किया है।

यह प्रशिक्षण पुस्तिका भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा वित्तपोषित परियोजना के अंतर्गत तैयार की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, आत्महत्या जोखिम की पहचान, समय पर हस्तक्षेप एवं सामुदायिक स्तर पर प्रभावी प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित करना है।

यह पहल झारखंड के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा आत्महत्या रोकथाम के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLKस्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *