उपायुक्त ने कहा-पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, ना हो पैनिक

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, पम्प संचालकों को की जा रही आपूर्ति को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को समीक्षा की। बैठक में एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसीएल, रिलायन्स के सेल्स मैनेजर व पेट्रोल-डीजल पंप संचालक शामिल हुए।

मौके पर उपायुक्त ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता व आपूर्ति की जानकारी ली। तेल कंपनियों के सेल्स प्रबंधकों ने बताया कि पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति जिला में सामान्य है। जिला में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग आम दिनों की तरह ही पेट्रोल-डीजल का क्रय करें, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे।

उपायुक्त ने समीक्षा उपरांत आमजनों से अपील की है कि लोग ईंधन की वास्तविक आवश्यकता अनुसार ही अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भराएं। पैनिक होने की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि जिला में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जिला में सामान्य है।

उपायुक्त ने पंप संचालकों से कहा कि जिला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की समस्या पर तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दें। उपायुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि पेट्रोल पंपों पर नियमित निगरानी की जाय, ताकि विधि-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

बैठक में उप विकास आयुक्त के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, तेल कम्पनियों के सेल्स प्रबंधक व पंप संचालक उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230