जमशेदपुर। पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए आयोजित इंटर जेडीसी कैरम टूर्नामेंट 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस टूर्नामेंट में 96 प्रतिभागियों ने दो श्रेणियों में भाग लिया। पुरुष वर्ग में 16 टीमों के 62 प्रतिभागियों तथा महिला वर्ग में 9 टीमों की 34 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के मुकाबले तिलक राम, जसवंत साहू, अजय हेंब्रम और ए.के. सिंह की देखरेख में सुचारूपूर्वक संपन्न हुए।
कैप्टन मनीष सिन्हा, हेड स्पोर्ट्स (इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स), टाटा स्टील मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए बधाई दी।
अपने संबोधन में उन्होंने संगठन में टीमवर्क, अनुशासन और कर्मचारियों की सहभागिता को बढ़ावा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
परिणाम
महिला वर्ग
विजेता : सप्लाई चेन
उपविजेता : एलडी 3
द्वितीय उपविजेता : एचएसएम
पुरुष वर्ग
विजेता : ब्लास्ट फर्नेस
उपविजेता : एचएसएम
द्वितीय उपविजेता : स्पेयर्स मैन्युफैक्चरिंग
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

