चुनाव खत्‍म होते बढ़ी पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी की कीमत

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। चुनाव खत्‍म होते देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 15 मई 2026 से करीब ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी की कीमत भी बढ़ाई गई है। यह बढ़ोतरी सरकारी तेल कंपनियों ने की है। कीमत बढ़ाने के पीछे वैश्विक संकट का हवाल दिया गया है।

इस फैसले के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को मुख्य वजह बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रेंट क्रूड की कीमत हाल के दिनों में 100–120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया।

प्रमुख शहरों में नए पेट्रोल-डीज़ल रेट

दिल्ली : पेट्रोल ₹97.77, डीज़ल ₹90.67 प्रति लीटर
मुंबई : पेट्रोल ₹106.68, डीज़ल ₹93.14 प्रति लीटर
कोलकाता : पेट्रोल ₹108.74, डीज़ल ₹95.13 प्रति लीटर
चेन्नई : पेट्रोल ₹103.67, डीज़ल ₹95.25 प्रति लीटर

बिहार में भी पटना, गया, भागलपुर समेत सभी जिलों में लगभग ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सरकारी तेल कंपनियों ने करीब चार साल बाद ईंधन की कीमतों में इतना बड़ा बदलाव किया है। इससे पहले मार्च, 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीज़ल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम भी ₹2 प्रति किलो बढ़ाए गए हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *