नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक का आरोपी यहां से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

नई दिल्ली अपराध देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर आई है। नीट- यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक के आरोपों के चलते एनटीए ने यह बड़ा फैसला लिया है।

अब सीबीआई जांच के बाद नई परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बाद देशभर में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखा।

दिल्ली से लेकर केरल तक बड़ी संख्या में छात्रों और छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई जगहों पर नारेबाजी और टकराव की स्थिति भी देखने को मिली।

दिल्ली में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें छात्रों ने सरकार और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ नारे लगाए।

केरल के तिरुवनंतपुरम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर परिसर में प्रवेश कर लिया, जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेपर लीक ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने आधिकारिक तौर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

पेपर लीक के आरोपी का नाम शुभम खैरनार है। उसे नासिक क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *