सीएम शुभेंदु अधिकारी को जान से मार देने की मिली धमकी, जानें आगे

अपराध अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। बड़ी खबर आई है, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धमकी मिली है।

फेसबुक पर ”दी डेली इंकलाब” नाम के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के खिलाफ धमकी भरा और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

वीडियो में हिंदी में बोलते हुए आरोपी ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को नुकसान पहुंचाने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस फेसबुक पेज से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, उस पर बांग्लादेश का झंडा लगा हुआ है।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो बांग्लादेश में बना होगा। हालांकि, वीडियो में बोलने वाला शख्स हिंदी में बोल रहा है।

पुलिस इस वीडियो की सत्यता और स्रोत की जांच कर रही है। अभी तक प्रशासन ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।

वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को ”सीमा पर ही दफनाने” और शारीरिक हमला करने की धमकी दी है।

इस तरह की भाषा बेहद गंभीर मानी जा रही है, खासकर तब जब कुछ दिन पहले ही उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या हो चुकी है।

पीए की हत्या के बाद राज्य सचिवालय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230