सरला बिरला पब्लिक स्कूल में “समर कैंप-एक्स्ट्रावैगेंजा 2026” का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में बहुप्रतीक्षित आवासीय “समर कैंप- एक्स्ट्रावैगेंजा 2026” का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय आवासीय समर कैंप ने आरंभ होते ही पूरे विद्यालय परिसर को उल्लास, उमंग और जीवंत उत्साह से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने सीखने और अनुभवात्मक अधिगम की इस अनूठी यात्रा में अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बार औपचारिक उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। आकर्षक बैलून रिलीज कार्यक्रम ने पूरे आयोजन में विशेष रंग और प्रतीकात्मकता जोड़ दी। विद्यार्थियों द्वारा आकाश में छोड़े गए गुब्बारे उनके सपनों, आकांक्षाओं और नई संभावनाओं की उड़ान का प्रतीक बने।

इस समर कैंप में रोचक कार्यशालाएं, सृजनात्मक गतिविधियां, खेल, सामूहिक कार्य और जीवन-कौशल आधारित सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें हैंड्स-ऑन ड्रोन मेकिंग, पॉटरी मेकिंग, मंडला आर्ट वर्कशॉप और पारंपरिक नृत्य कार्यशाला, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को शिविर से संबंधित अनुशासन एवं अपेक्षाओं के विषय में भी मार्गदर्शन दिया गया। इसमें समय पालन, स्वच्छता, जिम्मेदार व्यवहार, टीमवर्क और सुरक्षा नियमों के पालन पर विशेष बल दिया गया, ताकि सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और समृद्ध वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रत्येक गतिविधि में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में स्वतंत्रता, नेतृत्व क्षमता, सृजनात्मकता और सामाजिक सौहार्द विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उद्घाटन समारोह का समापन आकर्षक ड्रोन शो के साथ हुआ, जिसने विद्यार्थियों को अत्यंत रोमांचित कर दिया। आगामी गतिविधियों के लिए उत्साह एवं उमंग का वातावरण तैयार कर दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *