एम.एम.के. हाई स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। एम.एम.के. हाई स्कूल में मदर्स डे पर रंगारंग सांस्कृतिक और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान एवं समर्पण को अभिव्यक्त किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने ‘मां’ विषय पर आकर्षक एवं भावनात्मक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका अंजलि रावत एवं भुबनेश्वर मिर्धा का योगदान रहा।

विद्यालय की प्राचार्या कहकशा परवीन ने कहा कि मां जीवन की प्रथम गुरु होती हैं। उनके त्याग, प्रेम एवं संस्कारों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करने एवं उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहने का संदेश दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *