हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को लेंगे शपथ, व‍िधायक दल का नेता चुने जाने पर ये कहा

अन्य राज्य देश
Spread the love

असम। भाजपा विधायक डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा लेजिस्लेचर पार्टी और NDA लेजिस्लेचर पार्टी का नेता चुना गया। वे 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

असम में भाजपा लेजिस्लेचर पार्टी और NDA लेजिस्लेचर पार्टी के नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के गवर्नर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

पार्टी के नए चुने गए नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 12 मई को NDA काउंसिल ऑफ़ मिनिस्टर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेंगे। मैं असम के लोगों से निवेदन करता हूं कि वे भविष्य में भी हमें अपना आशीर्वाद देते रहें।

डॉ सरमा ने कहा कि हमारा मकसद असम को आगे ले जाना और इसे देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बनाना है। मैं असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया का शुक्रिया अदा करता हूं। हम अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए असम के गवर्नर से मिलेंगे।

डॉ. सरमा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी शुक्रिया अदा करता हूं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *