Ranchi: साप्ताहिक बाजार से लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची फिर शर्मसार हुई है। जिले के बेड़ो में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना बेड़ो थाना क्षेत्र की 7 मई की है। पीड़िता की मौसी ने 8 मई को बेड़ो थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में पीड़िता की मौसी ने बताया कि उसकी भतीजी रांची की रहने वाली है, जो पिछले दो वर्षों से उसके साथ रहती है। गुरुवार की अपराह्न लगभग सवा चार बजे वह साप्ताहिक गुरुवार बाजार गई थी।

जब वह बाजार से अपने घर वापस आ रही थी। इसी दौरान बेड़ो के जामटोली रोड स्थित केनरा बैंक के समीप एक युवक ने पीड़ता को बहला फुसलाकर और पकौड़ी खिलाने का प्रलोभन दिया।

साथ ही वे पैदल चलकर बेड़ो थाना क्षेत्र के जामटोली गांव पहुंचे। वहीं, उस युवक व उसका दोस्त दोनों जंगल के समीप बेड़ो टिकरा टोली गांव निवासी टारजन उरांव के अर्धनिर्मित घर में ले गए।

जहां उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मौसी को पूरी घटना बताई।

वहीं, पीएलवी मंगल तिर्की की पहल पर शुक्रवार को नाबालिग के स्वजन बेड़ो थाना पहुंचे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बेड़ो थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

इस बाबत थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने बताया कि इस संबंध में बेड़ो थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस अग्रिम विधिक करवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230