टीएमसी कार्यालय में डिब्बों में मिले विस्फोटक, मकसद जान उड़े सीआरपीएफ जवानों के होश

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है, जहां नयी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले अशांति फैलाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग ब्लॉक अंतर्गत 13 नंबर विष्णुपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय पार्टी कार्यालय से भारी मात्रा में बम बरामद किये गये।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

भाजपा ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि टीएमसी हार के बाद अब आतंक के दम पर बदला लेने की तैयारी कर रही थी।

विष्णुपुर में यह कार्रवाई बेहद नाटकीय ढंग से हुई। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को पक्की खबर मिली थी कि टीएमसी दफ्तर के अंदर विस्फोटक रखे हैं।

जैसे ही भाजपा ने यह जानकारी सार्वजनिक की, ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। माहौल बिगड़ता देख सबंग थाना पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पूरे इलाके को सील कर दिया गया ताकि कोई भाग न सके। पार्टी कार्यालय के भीतर सघन तलाशी के दौरान पुलिस को डिब्बे में रखे कई शक्तिशाली बम मिले।

पुलिस ने फौरन बम निरोधक दस्ते को बुलाया। विस्फोटक इतने खतरनाक थे कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए विशेष सावधानी बरती गयी।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चुनाव खत्म होने के बाद भी इन बमों को दफ्तर में रखने का मकसद क्या था और इन्हें बनाने के लिए बारूद कहां से लाया गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230