कोलकाता। सरकार बदलते ही पश्चिम बंगाल पुलिस के तेवर भी बदल गए हैं। पुलिस ने TMC के एक सांसद को नोटिस भेजा है। ममता बनर्जी को लेकर भी एक कदम उठाया है।
कोलकाता पुलिस ने टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष को नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट को लेकर कार्रवाई की है।
सागरिका घोष ने एक वीडियो और उससे जुड़ी जानकारी साझा की थी, जिसे पुलिस ने “misleading” यानी भ्रामक बताया। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने X को पोस्ट हटाने का अनुरोध भेजा। बाद में सागरिका घोष ने स्वयं उस नोटिस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि उन्हें “टेकडाउन नोटिस” मिला है।
कोलकाता पुलिस ने हाल के दिनों में चुनाव बाद हिंसा से जुड़े कई फर्जी वीडियो, एडिटेड तस्वीरों और झूठे दावों पर कार्रवाई तेज की है। पुलिस का कहना है कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पुराने वीडियो या दूसरे राज्यों की घटनाओं को बंगाल हिंसा बताकर वायरल कर रहे थे, जिससे तनाव बढ़ सकता था।
इस पूरे मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। TMC समर्थकों का आरोप है कि विपक्ष और कुछ सोशल मीडिया अकाउंट बंगाल को बदनाम करने के लिए फेक कंटेंट फैला रहे हैं, जबकि BJP समर्थकों ने सवाल उठाया कि क्या सत्ता पक्ष के नेताओं पर भी समान कार्रवाई होगी।
पुलिस फिलहाल सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर IT Act तथा अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की चेतावनी दे रही है।
इस बीच, कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। उनकी जगह एचएम अमित शाह को फॉलो किया है। नवनियुक्त सीएम को भी बाद में फॉलो करेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

