पश्चिम बंगाल के सीएम होंगे शुभेंदु अधिकारी, कल लेंगे शपथ

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु घोष होंगे। विधायक दल की बैठक में उन्‍हें नेता चुना गया। इसकी घोषणा गृह मंत्री अमित शाह ने दी। वे कल 11 बजे शपथ लेंगे। इसके साथ ही, बंगाल में भाजपा युग की शुरुआत होगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं। सभी में एक ही नाम मिला है। मैं शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।

चुनाव में भाजपा ने 200 से अधिक सीटें जीतकर लगभग 15 साल पुराने टीएमसी शासन को समाप्त कर दिया। शुभेंदु अधिकारी को “giant killer” कहा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने लगातार दूसरी बार Mamata Banerjee को चुनावी मुकाबले में हराया।

BJP की विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक के बाद उनके नाम पर सहमति बनी। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि बंगाल सरकार में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं, ताकि उत्तर बंगाल, जंगलमहल और दक्षिण बंगाल के क्षेत्रों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिले।

कोलकाता के Brigade Parade Ground में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि लंबे समय बाद बंगाल में “परिवर्तन” आया है। अब कानून-व्यवस्था, उद्योग, महिलाओं की सुरक्षा और राजनीतिक हिंसा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया और परिणामों पर सवाल उठाए हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *