दिहाड़ी मजदूर की बेटी अंशु ने इंटर कला में झारखंड में हासिल किया तीसरा स्थान

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। छात्रा अंशु कुमारी ने जैक की इंटर कला संकाय परीक्षा 2026 में पूरे झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो पंचायत अंतर्गत चेटर गांव की रहने वाली है।

अंशु कुमारी ने प्रोजेक्ट प्लस 2 उच्च विद्यालय, सदमा से 12वीं की परीक्षा में शामिल होकर 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह चेटर गांव निवासी श्रवण लोहरा की पुत्री हैं। अंशु की इस शानदार सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

छात्रा की उपलब्धि पर पंचायत की पूर्व मुखिया रुमिला देवी, समाजसेवी सह भाजपा नेता जीतनाथ बेदिया, सुरेश राम, ग्राम प्रधान सोमा उरांव, तीर्थनाथ मुण्डा और नरेश बेदिया ने उसके घर पहुंचकर बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मुखिया रुमिला देवी ने कहा कि गांव की बेटी ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पूरे पंचायत का गौरव बढ़ा है। वहीं जीतनाथ बेदिया और सुरेश राम ने अंशु की आगे की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि अंशु कुमारी की पढ़ाई में उसके दिहाड़ी मजदूर माता-पिता के साथ-साथ मामा और नानी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज पूरे राज्य के सामने है।

स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार से अंशु कुमारी की उच्च शिक्षा की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि वह आगे भी अपनी प्रतिभा से राज्य और देश का नाम रोशन करे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *