रांची सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • नवनियुक्त स्वस्थ्यकर्मियों के लिए उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

रांची। अग्नि सुरक्षा सप्ताह (4 मई से 10 मई 2026) के अवसर पर रांची सदर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारियों को अभियान निदेशक ने अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।

इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का थीम “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए मिलकर प्रयास” है। कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क एवं तैयार रहने का संदेश दिया गया।

अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सभी जिला अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों से अपील की कि वे इस सप्ताह को गंभीरता से मनाते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाएं। निर्धारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मूल्यांकन कर उसकी रिपोर्ट आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य रूप से करने एवं अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जन-जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, निकासी मार्ग (एग्जिट प्लान) का निर्माण, आग से संबंधित संभावित खतरों की जानकारी, स्वास्थ्यकर्मियों का क्षमता निर्माण एवं मॉक ड्रिल शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनियुक्त स्वस्थ्यकर्मियों के लिए उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल राँची मशीन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त स्वस्थ्यकर्मी एएनएम,लैब टेक्नीशियन को राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार के द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में राज्य स्तर से डॉ. प्रवीण कर्ण, राज्य महामारी विशेषज्ञ, अतिन्दर उपाध्याय, परामर्शी- क्‍वालिटी सेल, जिला स्तर से डॉ बिमलेश सिंह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल,चिकित्सक,  जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर शाहनवाज़,  जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रीति‍, अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं एएनएम स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *