वर्तमान में रियल टाइम कम्युनिकेशन की मांग ज्यादा है : नीरज कुमार

झारखंड
Spread the love

  • गोस्सनर कॉलेज में जनसंपर्क, शासन और प्रबंधनपर विशेष सत्र आयोजित

रांची। गोस्सनर कॉलेज के बीबीए, मास कम्युनिकेशन एवं बॉटनी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन सोमवार को किया गया। इसका विषय ‘जनसंपर्क, शासन और प्रबंधन’ था। इसके मुख्य अतिथि झारखंड के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निदेशक नीरज कुमार मौजूद थे।

मुख्य वक्ता नीरज कुमार ने ऑनलाइन जनसंपर्क जुडाव, सकारात्मक जागरुकता अभियान, समय प्रबंधन, भरोसा निर्माण, तुरंत कार्रवाई, धरना का जोखिम सहित अन्य विषयों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा बनाने के लिए भरोसे का होना जरूरी है। यह हर किसी के लिए जिम्मेदारी भी है। पारदर्शिता, त्वरित संवाद और जवाबदेही आधुनिक जनसंपर्क की आधारशिला है। वर्तमान में रियल टाइम कम्युनिकेशन की मांग ज्यादा है।

श्री कुमार ने कहा कि आज के दौर में प्रबंधन और जनसंपर्क के विद्यार्थियों के लिए किसी भी विषय में गहन शोध आवश्यक है। जब विद्यार्थी शोध करते है, तब उन्हें विषय वस्तु की जानकारी होती है।

पहले के दौर और अभी के दौर में बहुत कुछ बदल गया है। अब डिजिटल युग है। इसका सही इस्तेमाल आना चाहिए। एआई का भी सुरक्षित इस्तेमाल करे और अपने ज्ञान को बढ़ाए।

सत्र के बाद प्रश्नोत्तरी के दौरान मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिये। जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आधार पूरी तरह आपके डाटा को सुरक्षित रखती है।

उन्होंने रेलवे से सम्बन्धित कई सवालों का जवाब भी दिया। विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी एनआईएसडी (NISD) पर भी रजिस्ट्रेशन जरूर करें।

इससे पहले विशेष सत्र की शुरुआत प्रो अनुज कुमार के स्वागत अभिभाषण के साथ हुई। प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। प्रो विनय कुमार हांसदा और प्रो सुरेंद्र कुमार ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। प्रतीक चिन्ह देकर अभिवादन किया।

धन्यवाद डॉ मृदुला खेस के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230