मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन में जलसा-ए-दस्तार बंदी 9 मई को

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। रांची जिले के कांके प्रखंड के हुसीर गांव स्थित मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर में 9 मई को जलसा-ए-दस्तार बंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें मदरसा में पढ़़ने वाले 15 हाफिजों की दस्तार बंदी किया जाएगा। इस दौरान जलसा में मुस्लिम धर्म के देश के जानेमाने ओलेमा और शायर भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौलाना अबु तालिब रहमानी साकिन (कोलकाता) और मौलाना अशरफ अब्बास (दारुल उलूम देवबंद) शामिल होंगे। शायर में दिल खेराबादी व असद आज़मी भी शामिल होंगे। इनके अलावा क्षेत्र के ओलेमा मौजूद होंगे।

हुसीर के सदर अंजुमन इस्लामिया और मदरसा के जिम्मेदारान ने बताया कि जलसा में लाखों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।‌ इसके लिए तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। बाहर से आने वाले अतिथियों को किसी भी तरह के परेशानी ना हो, इसके लिए हर एतबार से तैयारी की जा रही है।

आयोजनकर्ता नसीम अंसारी, नेसार अंसारी, एकराम अंसारी, मौलाना नैयर इकबाल, शकील अंसारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि 9 मई को जलसा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर इसे सफल बनाने में मदद करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230