पिठोरिया। रांची गंधवानिक समिति ने कुल देवी श्री श्री मां गंधेश्वरी की पूजा का आयोजन रातू रोड स्थित अलकापुरी में किया। गुरुवार को बेलवरन के साथ पूजा का आरंभ हुआ। शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ कलश स्थापना कर मां की विधिवत पूजा की गई।
मौके पर समाज के सभी सदस्य सह परिवार शामिल हुए। बताते चले कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन वर्ष 1987 से मां गोंधेश्वरी की पूजा धूमधाम से की जा रही है। मान्यता है कि सुगंधित वस्तुओं का व्यवसाय करने वाले गंधवानिक समाज के लोग उन्नति के लिए पूजा करते हैं।
यह गुप्त नवरात्र पूजा है। प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए मां गंधेश्वरी देवी की पूजा की जाती है। स्व. सत्यकीनकर दास एवं परिवार के द्वारा पूजा का आरंभ किया गया था, जो आज रांची गंधवानिक समिति का बृहद रूप धारण कर चुका है। यह पूजा विशेष रूप से रांची, खूंटी, बुंडू, तमाड़, जमशेदपुर में धूम धाम से किया जाता है।
पूजा का संचालन रांची गंधवानिक समिति के असित कुमार मोदी, विवेक चांद, स्वपन कुमार दास, अशोक कुमार दास, अमर दास, कौशिक चांद, सजल दास, स्वागता दास, बरना दास, खुशबू कुमारी, सुजीत दास, राजेश दास आदि ने सफलतापूर्वक किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

