रांची। यूनिफेस्ट फैमिली द्वारा अपने 13वें स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मिलनी’ का आयोजन 3 मई 2026 को किया गया है। इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में संगीत नाटक अकादमी, भारत सरकार की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा की उपस्थिति भी रहेगी। वर्तमान में कनाडा निवासी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सैमसन डेविड इस कार्यक्रम के पुरोधा माने जाते हैं।
यूनिफेस्ट फैमिली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, नृत्य एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रतिभागियों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर प्रो. पाठक अपने प्रेरणादायी विचारों से युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शिक्षा, संस्कृति और समाज के बीच समन्वय के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने यूनिफेस्ट फैमिली के इस आयोजन में विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

