जन्‍मदिन को स्‍पेशल बनाने के लिए युवक ने बनाई रील, हुआ गिरफ्तार, देखें वीडियो

मुंबई देश वायरल
Spread the love

मुंबई। जन्‍मदिन को स्‍पेशल बनाने के लिए एक युवक ने रील बनाई। यह सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उक्‍त युवक को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई कर रही है।

वीडियो शूट किया

जानकारी के मुताबिक, युवक ने देर रात एक सुनसान सड़क पर जन्‍मदिन को स्‍पेशल बनाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाई। इसके बाद वह आग के बीच खड़े होकर और उसके आसपास घूमते हुए वीडियो शूट करता रहा। इस दौरान आसपास के लोगों और वाहनों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया।

इंस्‍टाग्राम पर डाला

युवक ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम पर अपलोड किया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की।

आरोपी गिरफ्तार

मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की। उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने, लापरवाही और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ के लिए इस तरह की खतरनाक हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस तरह के स्टंट न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि इससे जान-माल का बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *