पलामू। समाहरणालय सभागार में आयोजित जन समाधान दिवस के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत कर दी। फरियादी के पास खुद उपायुक्त पहुंचे। सीढ़ी पर बैठकर उसकी समस्या सुनी।
दरअसल, कार्यक्रम के बीच उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को सूचना मिली कि मेदिनीनगर की रहने वाली एक दिव्यांग महिला शीला कुमारी उनसे मिलने आ रही हैं। हालांकि, दोनों पैरों से असमर्थ होने के कारण समाहरणालय की सीढ़ियां चढ़ पाने में असहाय हैं।
यह सुनते ही उपायुक्त ने बिना एक पल गंवाए जन समाधान कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया। स्वयं नीचे सीढ़ियों तक जाकर उस महिला से मुलाकात की। सीढ़ियों पर बैठकर उन्होंने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्या सुनी।
उपायुक्त ने तुरंत संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए आश्वस्त किया, -‘आपको अब दोबारा यहां आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, आपका कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा।‘
ये है वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

