लघु उद्योग भारती रांची महानगर ने मनाया स्थापना दिवस

झारखंड
Spread the love

  • विदेशी की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं : गोपाल शर्मा

रांची। लघु उद्योग भारती रांची महानगर का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को कोकर स्थित जेसिया सभागार में आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर का देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ा योगदान दे रहा है। इसके साथ देश में स्किल को भी बढ़ावा देना अति आवश्यक है।

श्री शर्मा ने कहा कि जापान, चीन जैसे देश में स्किल को सबसे अधिक बढ़ावा दिया गया है। इसका नतीजा है कि इस देश के सभी लोग स्वरोजगार से जुड़े हैं। आत्मनिर्भर बन गए है। विदेशी उत्पादों की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। देश के उत्पादों पर गर्व करें। मजबूरी में ही विदेशी उत्पादों का प्रयोग करें। हमें स्वाधारित जीवन बिताने की आवश्यकता है।

विशिष्ट अतिथि पालक अधिकारी राजीव कमल बिट्टू ने कहा कि भारत राष्ट्र के उद्धार के लिए लघु उद्योग भारतीय सशक्त तरीके से काम कर रहा है। संगठन की सक्रिय भागीदारी से यह अपने उद्देश्यों को पूर्ण कर रहा है। समाज में भी इस संगठन की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। समाज के बीच जाकर संयुक्त परिवार को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य पर भी  काम करना होगा।

लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय छापड़िया ने संगठन के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी। झारखंड में संगठन 16 जिलों में कार्यरत है। जल्द ही संगठन पूरे झारखंड में अपनी भागीदारी निभाएगा।

प्रांत उपाध्यक्ष सह संयोजक सत्य प्रकाश पांडे ने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत बनाना है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने स्वागत करते हुए रांची महानगर के कार्यकलापों की जानकारी दी। महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता पांडे ने कहा कि संगठन में महिलाओं की सक्रियता से मजबूती आई है। उद्यमियों को बढ़ाने के उद्देश्य संगठन कार्य कर रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा।

समारोह का संचालन महिला विंग की उपाध्यक्ष सुचित्रा छापड़िया और धन्यवाद कोमल नारसरिया ने दी। नए सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष सह संयोजक सत्य प्रकाश पांडे, प्रांतीय संयुक्त मंत्री प्रकाश हेतमसरिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *