भुरकुंडा। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा मेन रोड स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर का 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना।
शुक्रवार को पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जहां दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं 23 अप्रैल से शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन भक्तों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इसके समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
संध्या में आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया,जहां श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पु सिंह, सुनील कुमार, राजेश कुमार सिंह, संजय सिंह, राहुल आनंद, अंशु कुमार, सिंकु दास, परमेश्वर केशरी, रोहित ठाकुर, आशीष वर्मा एवं अंकुश वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

