रजरप्पा। रामगढ़ जिला के दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव निवासी बालेश्वर महतो के पुत्र चंदन कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 471 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश उनके आवास पहुंचे और सम्मानित किया। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुधीर मंगलेश ने कहा कि एक किसान का बेटा सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है।
चंदन कुमार की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि मेहनत और समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
चंदन की उपलब्धि यह साबित करती है कि ग्रामीण परिवेश के छात्र भी मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
मौके पर उन्होंने चंदन कुमार को सम्मानित करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत कर जीवन में बड़ी सफलताएं प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही उनके माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके संस्कार और सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है।
मौके पर मोजाहिद अंसारी, खुशीलाल महतो, सपुत कुमार, बबलू कुमार, चितरंजन कुमार, बिरसा कुमार नौशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

