प्रतिबंध मवेशी की हड्डियों से भरी पिकअप गाड़ी जब्‍त

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। रांची की पिठोरिया पुलिस ने ग्राम इचापीड़ी में छापेमारी कर प्रतिबंध मवेशी की हड्डियों से भरी पिकअप गाड़ी (जेएच01जीसी-  1731) को शुक्रवार को जब्त किया है। वाहन में अवैध रूप से मवेशियों के अवशेष-मुख्य रूप से हड्डियां लोड कर ले जाई जा रही थीं।

सूत्रों के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध मवेशी तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध धंधे में लगे वाहन को पकड़ लिया।

मौके से पुलिस ने वाहन चालक आरीफ अंसारी (पिता स्व. असलम अंसारी, निवासी ग्राम सुंदरो, थाना कुडू, जिला लोहरदगा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वाहन सहित थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से इस अवैध कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हड्डियां कहां से लाई गई थीं। कहां सप्लाई किया जाना था।

इस नेटवर्क में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए छापेमारी बढ़ा दी गई है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वाहन जब्त कर लिया गया है हड्डियों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे है।

पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निंदर कौर थाना परिसर पहुंचीं। जांच के लिए नमूने एकत्र की है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि ये अवशेष किस प्रकार के जानवर के हैं।

पिठोरिया पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230