- जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के नवनियुक्त उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
मुलाकात के दौरान लोहरदगा जिले के विकास कार्यों, प्रशासनिक योजनाओं की प्रगति, सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।
विशेष रूप से हाल ही में लोहरदगा में सामने आई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, जिसमें एक गरीब महिला सड़क किनारे बेसुध पड़ी थी और उसके बच्चे भोजन की तलाश करते नजर आए थे, उस मामले पर भी चर्चा हुई।
ज्ञात हो कि इस खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके निर्देशों का जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अनुपालन किया गया है। पीड़ित महिला एवं उसके बच्चों को आवश्यक सहायता के साथ सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई।
मुख्यमंत्री ने जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने, विकास योजनाओं को गति देने और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी लाभ समय पर पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

