प्रेमी की मदद करने वाली पूर्व महिला पुलिस अधिकारी को 3 साल की जेल, जानें पूरा मामला

दुनिया
Spread the love

मैनचेस्टर। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (GMP) की पूर्व महिला अधिकारी टूबा हामिद (25) को प्रेमी को मदद करने पर अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई है। लिवरपूल क्राउन कोर्ट में फैसला सुनाए जाने के दौरान आरोपी हामिद रोने लगी।

ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस में कार्यरत टूबा हामिद का संबंध रोचडेल के एक संगठित अपराध गिरोह के सदस्य मुजाहिद इशहाक (26) के साथ था। इशहाक को मई 2025 में क्लास A ड्रग्स की आपूर्ति और खतरनाक ड्राइविंग के लिए साढ़े पांच साल की जेल हुई थी।

हामिद ने दिसंबर 2021 से जून 2022 के बीच पुलिस कंप्यूटर सिस्टम का अनधिकृत उपयोग कर संवेदनशील डेटा निकाला। अपने प्रेमी को दिया। उसने अपने प्रेमी को पुलिस सर्विलांस (निगरानी) से बचने के तरीके भी बताए।

16 जून 2022 को काम से बीमारी की छुट्टी लेने के बाद हामिद को इशहाक की कार में देखा गया। बाद में वही कार कोकीन सौदे में शामिल पाई गई।

जब पुलिस ने हत्या के प्रयास के संदेह में इशहाक के ठिकाने पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया, तब हामिद वहां मौजूद थी। हालांकि, उसने वहां मौजूद अधिकारियों को यह नहीं बताया कि वह खुद एक कार्यरत पुलिस अधिकारी है।

जांच के बाद हामिद पर सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के तीन मामले, कंप्यूटर के दुरुपयोग के चार मामले और जेल में इलेक्ट्रॉनिक संचार के अवैध उपयोग का आरोप लगाया गया।

जज गैरी वुडहॉल ने हामिद के आचरण को ‘दुस्साहसपूर्ण, भ्रष्ट और आपराधिक’ करार देते हुए उसे सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के लिए 3 साल, कंप्यूटर दुरुपयोग के लिए 4 महीने और अवैध जेल संचार के लिए 4 महीने की जेल की सजा सुनाई। दोनों 4 महीने की सजाएं एक साथ चलेंगी।

आईओपीसी (IOPC) की निदेशक अमांडा रोव ने कहा कि हामिद का यह कृत्य जनता के विश्वास के साथ एक गंभीर विश्वासघात था। वहीं, जीएमपी के डिटेक्टिव सुपरिनटेंडेंट डेव जॉन्स ने स्पष्ट किया कि पुलिस शक्तियों का दुरुपयोग करने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हामिद को अगस्त 2025 में ही त्वरित प्रक्रिया के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *