सीसीएल और अर्पिता महिला मंडल ने किया शुद्ध शीतल पेयजल केंद्र का शुभारंभ

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • सैकड़ों लोगों के बीच पेय पदार्थों का वितरण

रांची। सीसीएल और अर्पिता महिला मंडल के सौजन्य से शुद्ध शीतल पेय जल केंद्र का दरभंगा हाउस के मुख्य द्वार पर मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, उपाध्‍यक्ष श्रीमती इंदु मिश्रा, श्रीमती रीता तिवारी एवं मंडल की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

आज से इस केंद्र में सभी लोगों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भीषण गर्मी के इस दौर में ठंडा पेयजल लोगों के लिए एक बड़ी राहत और सुकून भरी खबर है।

कार्यक्रम के दौरान मंडल की अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने महिला कर्मियों, सुरक्षा में तैनात जवानों, ट्रैफिक पुलिस, स्कूली बच्चों, सफाईकर्मियों एवं अन्य हितधारकों तथा सैकड़ों लोगों के बीच ठंडा पेयजल, मिठाई, छाछ एवं शिकंजी का वितरण किया।

उद्घाटन के बाद अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। अर्पिता महिला मंडल सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। आगे भी इस प्रकार की पहल जारी रहेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *