- शिक्षक 23 को लगाएंगे काला बिल्ला और 30को जिलों में देंगे धरना
रांची। राज्य में अगस्त–सितंबर 2025 से नियुक्त शिक्षकों को अब तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इससे इन सहायक आचार्यों को गंभीर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। नियुक्ति के नौ माह बीत जाने के बाद भी प्रमाण पत्रों की जांच के नाम पर विभाग अब तक वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं कर रहा। इन सहायक आचार्यों द्वारा समय पर अपना मूल प्रमाण पत्र और राशि का ड्राफ्ट कार्यालय को जमा किया जा चुका है।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ इस बाबत शिक्षा सचिव, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर, वार्ता कर कई बार आग्रह कर चुका है। कहा है कि 2003 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों और 2025 में नियुक्त माध्यमिक शिक्षकों की ही भांति सहायक आचार्यों से भी अंडरटेकिंग प्राप्त कर तत्काल वेतन भुगतान का आदेश किया जाए। हालांकि, सहायक आचार्यों से सौतेला व्यवहार करते हुए विभाग अब तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहा।
इस स्थिति में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने आंदोलन की घोषणा की है। राज्य के सभी शिक्षक 23 अप्रैल को काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। दूसरे चरण में 30 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रेषित करेंगे। इसके बाद भी वेतन भुगतान आदेश नहीं होने पर मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य स्तरीय प्रदर्शन की घोषणा की जाएगी।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और महासचिव राम मूर्ति ठाकुर ने कहा है कि आठ नौ माह से सेवा लेकर वेतन नहीं देना एक अमानवीय कदम और अनियमानुकूल है। इसलिए आंदोलन अवश्यंभावी हो गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

