Weather Update : कई राज्यों में लू, कहीं भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Update : नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने 20 से 23 अप्रैल के बीच कई राज्यों के लिए हीटवेव (लू), भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

लू का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल को लू चलने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 23 अप्रैल तक लू का असर रहेगा।

झारखंड में 20-21 अप्रैल, जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 20-22 अप्रैल तक लू की स्थिति बन सकती है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में 21 से 23 अप्रैल के बीच हीटवेव का अलर्ट है।

यहां भारी बारिश

असम और मेघालय में 20-21 अप्रैल के बीच भारी बारिश की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे पूर्वोत्तर भारत में 23 अप्रैल तक गरज-चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश जारी रह सकती है।

यहां बर्फबारी संभव

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का अनुमान है।

पूर्वी भारत में अलर्ट

बिहार में 23 अप्रैल को 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी (थंडरस्क्वॉल) चल सकती है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

झारखंड में 20-21 अप्रैल को बारिश के साथ आंधी-तूफान का असर रहेगा।

दक्षिण भारत में असर

तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 20 से 23 अप्रैल के बीच बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है।

तापमान में बढ़ोतरी

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में 20 से 21 अप्रैल के बीच 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

उमस भरा मौसम

केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

कुछ जगहों पर रातें भी गर्म रहेंगी। खासकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *