समर्पण शाखा ने महा तुलादान महोत्सव का किया आयोजन 

झारखंड
Spread the love

रांची। अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने महा तुलादान महोत्सव का आयोजन 19 अप्रैल को रांची गौशाला न्यास में किया। इसका नेतृत्‍व समर्पण शाखा की अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका युवा निकिता जालान थीं।

मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, विशिष्ट अतिथि उप महापौर नीरज कुमार, अतिथि गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार एवं मारवाड़ी युवा मंच के प्रांत अध्यक्ष विशाल पाड़िया थे।

इस अवसर पर रोहित अग्रवाल, विकास टिकमानी, अनुप टेकरीवाल, प्रतीक मोरे, सोनू जालान, ललित टिबरेवाल सहित 11 जोड़ों ने तुलादान कर पुण्य अर्जित किया। साथ ही, गौ माता के लिए 2100 किलो खाद्य सामग्री एवं हरी सब्जियों का दान की गई।

कार्यक्रम में ऐश्वर्या सेठ, ललित नारायण ओझा, मुकेश काबरा सहित झारखंड चैंबर, अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा सभा, ब्राह्मण सभा, माहेश्वरी सभा, गौशाला न्यास के माननीय पदाधिकारी एवं अन्य नामी सामाजिक संस्थाओं के वरिष्ठ एवं गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230