सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। गरीबी से जंग कर अहमद राजा ने सफलता की कहानी लिखी। जिंदगी ने कम उम्र में ही अहमद राजा से उनके पिता का साया छीन लिया। इसके बाद हालात ने परिवार को गहरी गरीबी में धकेल दिया। किडनी की बीमारी के महंगे इलाज से घर की माली हालत दयनीय हो गई।
जानकारी के अनुसार अहमद के पिता मेहदी हसन खान की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इन कठिन परिस्थितियों के बीच भी अहमद ने हार नहीं मानी। मां नाजिया परवीन के हौसले और संघर्ष के दम पर सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास कर (71.4 फीसदी) एक मिसाल कायम की है।
पिता के निधन के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी मां नाजिया परवीन के कंधों पर आ गई। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। कई बार हालात इतने कठिन हुए कि घर चलाना भी मुश्किल हो गया, लेकिन मां-बेटे ने मिलकर हर चुनौती का सामना किया।
अहमद राजा ने भी अपनी मां के संघर्ष को समझते हुए दिन-रात मेहनत की। आखिरकार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गौरवांवित किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अहमद की यह सफलता उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखते हैं। वहीं, मां नाजिया परवीन की दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण भी समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।
अहमद की इस सफलता की कहानी यह बताती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो गरीबी और मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक सकतीं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

