मौसम अपडेट : इन राज्यों में बारिश-आंधी, कुछ हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर, मध्य और पूर्व भारत में तापमान बढ़ने और हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।

बारिश और आंधी का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है। नागालैंड में 18 अप्रैल को भारी वर्षा का अनुमान है।

इसके अलावा, 16 से 19 अप्रैल के बीच असम-मेघालय में गरज के साथ बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यहां बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 16 से 19 अप्रैल के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 और उत्तराखंड में 17 अप्रैल को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

17 अप्रैल को इन इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

तेज हवाएं और गरज-चमक

सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 से 19 अप्रैल तक बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। ओडिशा में 16 से 20 अप्रैल तक मौसम खराब रह सकता है।

16 अप्रैल को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

दक्षिण भारत में हल्की बारिश

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तटीय इलाकों में 16 से 19 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

मध्य महाराष्ट्र में 18 से 21 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और आंधी का अनुमान है।

बढ़ेगा तापमान, लू का असर

उत्तर-पश्चिम भारत में 15 से 18 अप्रैल के बीच तापमान 3-4°C तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में 16 से 20 अप्रैल के बीच 2-3°C की बढ़ोतरी संभव है।

पूर्व और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हीटवेव और उमस भरी गर्मी का असर रहेगा।

हालांकि, महाराष्ट्र और गुजरात में 19 से 21 अप्रैल के बीच तापमान में 2-3°C की गिरावट हो सकती है।

सावधानी बरते की जरूरत

आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों से बचें। बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।

गर्मी से बचने के लिए पानी अधिक पिएं और धूप में निकलने से बचें

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230